पुलिस ने ऑटो चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

खबर शेयर करें

Police arrested two accused of auto theft, sent to jail

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर पुलिस ने घर के बाहर से ऑटो चुराने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

ज्ञात हो कि विगत दिनों दीपक गुप्ता पुत्र स्व0 ओमकार गुप्ता निवासी शिव कालौनी बैलेजली लॉज भोटिया पडाव द्वारा तहरीर दी गयी कि शनिवार की रात्रि को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका ऑटो सं0 यूके04टीबी- 0017 को घर के पास से चुरा लिया है। जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

हल्द्वानी क्षेत्र में चोरी की घटित घटना के संबंध में पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा ऑटो चोरी करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
हरबन्स सिंह सिटी हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में हरेंन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।
उ0नि0 प्रकाश पोखरियाल द्वारा पुलिस दल के साथ रविवार को घटना के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा का भली-भांति से खंगालना प्रारम्भ कर दिया साथ ही मुखबिरों को भी इस कार्य के लिए लगा दिया। जिसके परिणामस्वरूप पुलिस को सफलता हाथ लगी पुलिस ने उक्त चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त अरूण सागर पुत्र जगदीश सागर, सुनील रावत पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिंह रावत नि0 वैलेजली लॉज चौकी भोटिया पडाव को कुल्यालपुरा वाले रास्ते की तरफ दुर्गा सिटी सेन्टर की तरफ जाने वाले रास्ते में चोरी किए हुए के साथ गिरफ्तार किया व ऑटो की तलाशी लेने पर पिछली सीट के पीछे से एक पानी की मोटर बरामद हुई। पूछताछ करने पर वह कुछ नहीं बता पाए पुलिस ने उक्त मामले में पानी की मोटर चोरी की धारा भी लगाई। पुलिस टीम में हे0का0 कमल पाण्डे, कानि0 संजीव राज शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440