पुलिस ने नशे के दो सौदागर दबोचे, स्मैक व नगदी बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने नशे के दो और सौदागरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से स्मैक व नगदी बरामद की गई है। पकड़े गये तस्करों से पूछताछ के बाद इस कारोबार से जुड़े तीसरे सख्श को भी वांछित किया गया है। पकड़े गये तस्करों को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत पुलिस ने बीती रात अलग-अलग स्थानों से दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया। मुखानी थाना पुलिस के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान शक के आधार पर प्राथमिक विद्यालय लामाचौड़ के पास से एक युवक को हिरासत में लिया गया। तलाशी में उसके पास से 3.03 ग्राम स्मैक व 1100 रूपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गये तस्कर अर्जुन गोस्वामी पुत्र हरीश गिरी गोस्वामी निवासी कुरिया गांव, लामाचौड़ ने बताया कि वह स्मैक बेचने के साथ ही खुद भी इसका लती है। वह कंजड़बस्ती फतेहपुर में रहने वाले विक्की कंजड़ नामक सख्श से स्मैक खरीदकर लाता है और पुड़िया बनाकर बेचने का काम करता है। उसके पास से बरामद नगदी भी उसने स्मैक बेचकर एकत्र की है। पुलिस ने विक्की कंजड़ को भी वांछित कर लिया है। इधर बनभूलपुरा थाना पुलिस ने भी एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार स्मैक बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहे तस्कर फहीम पुत्र असलम निवासी मोहम्मदी मस्ज़िद, इंद्रानगर को फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पुलिस को 2.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। वह लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त बताया जा रहा है। पुलिस ने पकड़े गये नशे के सौदागरों को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मतदाता सूची को लेकर प्रशासन की बड़ी अपील, नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं… नाम नहीं कटेगा, पहले मिलेगा पूरा मौका
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440