पुलिस ने दो युवकों को तमंचा व स्मैक, चरस के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद के नशामुक्त बनाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने भी शिवालिक बिहार के खाली पड़े प्लाट से दो युवकों को तमंचा, स्मैक व चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार काठगोदाम थाना पुलिस व एसओजी की टीम क्षेत्र से नशे के कारोबारियों पर कड़ा शिकंजा कसने के लिए अभियान चला रही थी इसी दौरान उनके हत्थे दो युवक संदिग्ध अवस्था हाथ लगे। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से 52 ग्राम स्मैक, 605 ग्राम और एक 12 का तमंचा मिला। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह खुद नशे के आदी हैं और अपना खर्च चलाने के लिए स्मैक, चरस युवाओं को बेचते हैं। पकड़े गए युवकों में मोहित चौहान उर्फ गिल्लू पुत्र आनंद सिंह चौहान निवासी शिवालिक बिहार फेस 2 केनाल रोड दमुवाढूंगा और अजय कुमार आर्या पुत्र कैलाश चंद्र मल्ला प्लाट दमुवाढूंगा शामिल हैं। पूछताछ में यह भी पता चला कि गिल्लू एचएम करने के बाद दिल्ली में जॉब करता है और शौकिया तौर पर तमंचा रखता है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। पुलिस टीम में एओजी प्रभारी राजवीर सिंह, चौकी प्रभारी टीपी नगर पंकज जोशी, एसआई काठगोदाम थाना मनोज कुमार, कां. चंदर सामंत, विरेंद्र नाथ, राजेंद्र जमनाल, कुंदन कठायत, त्रिलोक रौतेला, भानु प्रताप, दिनेश, अशोक रावत, अनिल गिरी, अनिल टम्टा शामिल थे। पुलिस टीम की सफलता पर एसएसपी पंकज भट्ट ने 5000-5000 रूपए ईनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440