स्मैक के साथ महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल पुलिस के द्वारा एसएसपी के निर्देशानुसार चलाये जा रहे मादक पदार्थ व नशाखोरी अभियान के अन्तर्गत पुलिस की गिरफ्त में दिन – प्रतिदिन नशे का कारोबार करने वाले हत्थे चढ़ रहे हैं। इस नशाखोरी के कारोबार में महिला भी पीछे दिखती नजर नहीं आ रही है। बीते दिनों पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला स्मैक तस्कर को दबोच लिया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना पुलिस बीती शाम चोरगलिया मार्ग पर गश्त पर थी। इस बीच रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस कर्मियों को एक महिला कुछ लोगों के साथ खड़ी मिली। संदेह होने पर जब पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए पास आने को कहा तो वह भागने का प्रयास करने लगी। इस पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर महिला को दबोच लिया। तलाशी में उसके बैग से पुलिस को 10.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला तस्कर ने पुलिस को अपना नाम चांदनी पत्नी मो. आशिम उर्फ बुड्ढ़ा निवासी गफूर बस्ती, वार्ड नंबर 24 बताया। पुलिस को उसके पास से स्मैक बेचकर अर्जित की गई एक हजार रूपये की नगदी भी बरामद हुई है। महिला ने बताया कि उसका पति नशेड़ी प्रवृत्ति का है। जो उसे स्मैक लाकर देता है। पुलिस महिला के पति को पूर्व में स्मैक के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। इसलिए वह परिवार चलाने के लिए इस धंधे में उतर गई। पुलिस ने महिला तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई मनोज यादव, कांस्टेबल हरिकृष्ण मिक्षा, मुन्ना सिंह, महिला कांस्टेबल पुनीता पाठक व बिलकिश अंसारी शामिल रही।

यह भी पढ़ें -   अफवाह फैलाने और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई, नैनीताल जनपद में ईंधन आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440