समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद में शराब तस्करी एवं नशाखोरी रोकने के लिए पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान मुन्नी कश्यप तिराहे के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से 51 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। इस पर तस्कर शुभम आर्या पुत्र मोहन राम निवासी वार्ड नं. 12, राजपुरा बताया है। पुलि ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



