स्मैक के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एसएसपी पंकज भट्ट ने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हुए हैं। इन मामलों में शिकायत के लिए बकायदा संबंधित थानाध्यक्षों की जिम्मेदारी तय की गई है। इन निर्देशों के अनुपालन में पुलिस लगातार अभियान चला रही है और निरन्तर सफलताएं हाथ लग रही हैं। बीते दिनों पुलिस ने जहां महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया वहीं आज एक और स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
बनभूलपुरा थाना पुलिस जब क्षेत्र में गश्त कर रही थी इसी दौरान उन्हें संदिग्धावस्था में एक युवक खड़ा नजर आया जो पुलिस को देखकर सकपका गया पुलिस की पारखी नजर ने भांपते हुए उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 6.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम आसिम उर्फ बुड्ढ़ा पुत्र आबिद निवासी गफूरबस्ती बताया है। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े - बड़े व्रत-पर्व भी पड़ेगें

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440