समाचार सच, हल्द्वानी। युवाओं में नशाखोरी व मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस का शिकंजा दिन प्रतिदिन कसता नजर आ रहा है। बीते दिवस भी पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार जब पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी इस दौरान उन्हें बाल्मीकि बस्ती में एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखाई दिया।जब उसे पूछताछ के लिए पास बुलाया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से पुलिस ने 7.4 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शिवम पुत्र स्व. रुपचन्द निवासी बाल्मीकि बस्ती जवाहरनगर बताया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह उक्त स्मैक जवाहर नगर निवासी विशाल उर्फ भूरा पुत्र पवन से खरीद कर लाया था और उसे पुड़िया बनाकर रेलवे पटरी के पास बेचने के लिए ले जा रहा था। युवक ने बताया कि एक पुड़िया स्मैक 200 रूपये में बेचता था। पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












