समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत पुलिस ने तीन और नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 17.38 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पकड़े गये तस्कर लंबे समय से इस कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों को कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। नगर में नशे का कारोबार दिन पर दिन अपनी जड़ें जमाता जा रहा है। इसके खिलाफ पुलिस भी अभियान तेज किए हुए है। जिसके तहत आए दिन पुलिस नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर रही है। इस क्रम में पुलिस ने तीन और नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान इन्द्रानगर रेलवे फाटक के पास संदिग्धावस्था में घूम रहे दो युवकों को पास आने को कहा तो वह भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी में पकड़े गये तस्कर मोहम्मद सलीम उर्फ बिट्टू पुत्र मोहम्मद सफीक निवासी इन्दानगर बङ़ी मस्जिद के पास से 5.2 ग्राम स्मैक व 120 रूपये की नगदी तथा मोहम्मद सैजान पुत्र मोहम्मद तौसिफ निवासी दुर्गा मन्दिर के पास से 2.3 ग्राम स्मैक व 100 रूपये की नगदी बरामद हुई। इधर मंडी चौकी पुलिस ने भी रात्रि गश्त के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान तीनपानी बाईपास, आंवला गेट के पास शक के आधार पर एक युवक को रोका गया तो वह सकपका गया। तलाशी में उसने पास से 9.88 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर तस्कर सतवीर सिंह पुत्र डोरी लाल निवासी आंवला गेट को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये तीनों तस्कर किच्छा, बहेड़ी व बरेली आदि स्थानों से सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर लाते हैं और यहां उसे पुड़िया बनाकर महंगे दामों में बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने पकड़े गये तीनों तस्करों को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल के लिए रवाना कर दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












