समाचार सच, हल्द्वानी। यातायात नगर चौकी क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 58 पव्वे देशी शराब के बरादम हुए हैं। कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
टीपीनगर चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान गन्ना सेंटर के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से 58 पव्वे देशी शराब के बरामद घ्हुए। इस पर तस्कर विरेन्द्र सिह विष्ट पुत्र गोपाल सिह विष्ट निवासी माँ हाट कलिका मन्दिर तिवारी नगर विन्दुखत्ता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



