हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जबकि उससे इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारी भी पुलिस को मिली हैं। पुलिस ने तस्कर को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया है।
भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को गश्त के दौरान ठंडी सड़क स्थित बाल्मीकि पार्क के पास एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखा। जो पुलिस कर्मियों को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे शक होने पर पीछा कर दबोच लिया गया। तलाशी में पुलिस को युवक के पास से 4.53 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम मोनू पुत्र अयूब निवासी लाइन नंबर 18 बनभूलपुरा बताया। पुलिस ने तस्कर के पास से स्मैक बेचकर अर्जित की गई 700 रूपये की नगदी व मोबाइल फोन भी बरामद किया है। तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह उक्त स्मैक बहेड़ी निवासी गुड्डू नामक सख्श से सस्ते दामों में खरीद कर लाता है और यहां पुड़िया बनाकर महंगे दामों में बेचने का काम करता है। पुलिस ने तस्कर से इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां भी जुटाई हैं।
साथ ही पुलिस को तस्कर के मोबाइल फोन से कुछ ऐसे लोगों के नंबर उपलब्ध होने का अंदेशा है, जो इस कारोबार में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जानकारियों के आधार पर अन्य तस्करों की भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस ने गुड्डू नामक सख्श को भी वांछित कर दिया है। पकड़े गये तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी, कांस्टेबल मोहन प्रकाश जोशी व प्रकाश बड़ाल शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















