चोरी की साइकिल के साथ पुलिस ने पकड़ा साइकिल चोर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरी की साइकिल के साथ पुलिस ने एक साइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

मुखानी थाना पुलिस के अनुसार बीते दिवस गणपति विहार, ऊंचापुल निवासी मुन्ना महतो पुत्र जगन्नाथ महतो ने पुलिस को सूचना दी कि घर के बाहर खड़ी साइकिल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी थी तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कठघरिया चौक के पास एक युवक चोरी साइकिल बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाकर उसे धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से चोरी की हुई साइकिल भी बरामद कर ली है। चोर ने अपना नाम ब्रिजेश गुप्ता पुत्र किशोरी शाह निवासी जेतिया थाना चंदपटिया जनपद बेतिया बिहार बताया है। पुलिस ने चोर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई त्रिभुवन जोशी, कांस्टेबल राजेश कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 अक्टूबर 2026, बुधवार | दशमी तिथि के बाद लगेगी एकादशी, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल; किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440