पुलिस ने चेकिंग के दौरान 88 पव्वों के साथ दबोचा शराब तस्कर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थ व नशखोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस को दिन प्रतिदिन सफलता मिलती नजर आ रही है। इसी अभियान के अन्तर्गत एक शराब तस्कर को पुलिस ने देशी शराब के साथ धर दबोचा उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जनपद स्तर पर नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज शनिवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के दिशा-निर्देशन एवं चौकी प्रभारी पीरुमदारा के कुशल नेतृत्व में कांस्टेबल परविंदर सिंह व कांस्टेबल मेघा चंद चौकी पीरुमदारा द्वारा गश्त/चेकिंग अभियान चला रखा था इसी दौरान टांडा मल्लू पीरुमदारा क्षेत्र से एक व्यक्ति आनंद सिंह रावत, पुत्र चंदन सिंह रावत, निवासी टांडा मल्लू को कुल 88 पव्वे देशी शराब बाजपुर मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध कोतवाली रामनगर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें -   २९ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440