समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के आदेशानुसार जनपद नैनीताल में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन व इवनिंग स्टोर्म के तहत एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के आदेश पर इन दिनों अवैध नशे के खिलाफ ऑपरेशन क्रैकडाउन व इवनिंग स्टोर्म चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
इसी अभियान के चलते भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी। जिसमें उनके द्वारा एक युवक को चैकिंग अभियान के दौरान चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल के नेतृत्व में पुलिस दल ने रोका तो वह सकपका गया। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने तलाशी ली तो उसके पास से 7.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गये तस्कर ने अपना नाम कार्तिक जोशी पुत्र ललित कुमार जोशी निवासी मल्लीताल निकट पवेलियन हॉस्टल बताया। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













