हल्द्वानी के जनपथ मार्केट में एसी के वायर काटने वाले दो चोर आये पुलिस गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां चोरी के एक मामले में पुलिस को सफलता मिली है। बीते दिनों जनपथ मार्केट में एसी के वायर काटने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ज्ञात हो कि बीती 29 मई की रात चोरों ने जनपथ मार्केट में धावा बोल दिया था। चोरों ने मार्केट में हेमा शर्मा और प्रमोद तोलिया की मित्र एसोशिएट, गुड्डू सलमानी की लॉरियन युनिवर्सल सैलेून, कमल धामी की रद्म इंटरप्राइजेज, मो. मुस्ताक की युनिवर्सल इंफोमीडिया, दीपक तिवारी की दीपक कम्यूनिकेशन, सीएस बिष्ट की मेडिकल, हरीश चौधरी का साइबर कैफे, गिरी चंद्र की कंप्यूटर शॉप और सुमित रावत की प्रापर्टी डीलिंग के कार्यालय में लगी एसी की एल्यूमिनीयम की वायर चोरी कर ली थी। इसकी सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। साथ ही तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की सुरागकशी शुरू कर दी। विगत रात को भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने दो चोरों को तिकोनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से उस समय दबोच लिया, जब वह चोरी का माल बेचने की फिराक में थे। पकड़े गये चोरों ने पुलिस को अपने नाम दीपू शर्मा निवासी रामपुर रोड गली नंबर एक व हिमांशु पटाखा निवासी आवास विकास बताये हैं। चौकी प्रभारी प्रताप नगरकोटी के अनुसार दोनों शातिर किस्म के हैं। वह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके हैं। हिमांशु पटाखा 10 दिन पूर्व ही पैरोल पर जेल से रिहा हुआ था। पुलिस आरोपियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440