24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने धर दबोचा, लिफ्ट लेकर लूटने वाले बदमाश को

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहा कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लिफ्ट लेकर लूटने वाले बदमाश को धर दबोच लिया। आपको बता दे कि बीते दिवस को एक बदमाश ने लिफ्ट लेने के बहाने से मोटरसाइकिल स्वामी को अपना शिकार बना उससे हजारों की रकम लूट ली थी और फरार हो गया। इधर पुलिस ने लूट के मामले में पकड़े गये आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने तैयारी कर ली है।

जानकारी के अनुसार बीते दिवस को हरेंद्र यादव जगदम्बा नगर मुखानी निवासी अपनी मोटर साइकिल से किसी कार्य से बरेली मार्ग होंडा बाईपास से जा रहा था। तभी रास्ते एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी और रास्ते में मेरे पीछे नुकीला हत्यार लगाकर उसे पर्स लूट कर फरार हो गया था। पर्स में 45 सौ की नगदी और आधार कार्ड था। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर घटना के बारे में बताया।
कोतवाल हरेन्द्र चौधरी द्वारा मामले में तत्परता दिखाते हुए मंडी चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। इधर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा कर दिया। जिसमें पुलिस ने रिहान पुत्र मोहम्मद शादाब निवासी बड़ी मस्जिद के पीछे इंदिरा नगर को पकड़ा है। पीड़ित हरेंद्र ने पकड़े गये बदमाश रिहान की पहचान भी कर ली है।
सफलता प्राप्त पुलिस टीम में-
चौकी मंडी प्रभारी गुलाब सिंह कांबोज, कांस्टेबल दीवान नाथ, अरुण राठौर।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में 434 ग्राम चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार, अल्टो कार भी सीज
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440