पुलिस कांस्टेबल पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दहेज की खातिर विवाहिता को प्रताड़ित करने का एक और मामला प्रकाश में आया है। पुलिस कांस्टेबल पति ने विवाहिता के साथ मारपीट कर हमला भी बोला। लेकिन शिकायत के बाद भी उप्र पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। उत्तराखंड पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम छड़ायल में अपने मायके में रह रही विवाहिता के अनुसार उसका विवाह 21 मई 2014 को कुतुबसेर जिला सहारनपुर निवासी उत्तर प्रदेश, पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात राजेश ध्यान के साथ हुआ। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही पति दहेज कम लाने को लेकर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करने लगा। इस बीच दो बच्चे होने के बाद भी उसका उत्पीड़न कम नहीं हुआ। गृहस्थ जीवन बचाने के लिए वह सबकुछ सहती रही। वह दो बार महिला थाना सदर, सहारनपुर भी शिकायत लेकर गई, लेकिन पति के विभाग में होने के चलते पुलिस कर्मियों ने मामला घरेलू बताकर उसे वापस भेज दिया। विवाहिता का आरोप है कि पति ने दिसम्बर 2019 में उस पर लोहे कर रॉड से भी हमला किया। इसके बाद वह मायके आई तो पति इस प्रकार की घटना की पुनर्रावृत्ति न होने का भरोसा दिलाकर वापस ले गया। लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। इस बीच 27 नवम्बर 2020 को उसे मारपीट कर बच्कीचों के साथ घर से निकाल दिया गया। विवाहिता ने आरोपी पति से खुद को अपने भाई को जान माल का खतरा बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, खिलौने और दिवाली का सामान देकर मनाया पर्व, उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440