पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब की तस्करी रोकने के अभियान के अन्तर्गत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। अभियान के तहत पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बता दें कि चुनाव के मद्देनजर शराब तस्करी रोकने को कोतवाली पुलिस द्वारा टास्क का गठन किया गया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में गठित इस टास्क ने भोटिया चौकी क्षेत्र में शराब तस्करी कर रहे तस्कर को भारी मात्रा में शराब के साथ दबोच लिया। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम कुंदन सिंह दानू पुत्र जगत सिंह दानू निवासी पुरानी आईटीआई, गौजाजाली बताया। पुलिस को उसके कब्जे से 12 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में कोतवाल हरेंद्र चौधरी के साथ भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल, कांस्टेबल संजय नेगी, मोहन जुकरिया शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   बहराइच नरसंहार: सनकी भाई ने कुल्हाड़ी से उजाड़ा अपना ही परिवार, माता-पिता समेत 4 की हत्या
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440