संदिग्ध हालात में मिला पेड़ से लटका शव, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। शहर के व्यस्त राजपुर रोड पर स्थित एयर फोर्स ऑफिसर्स मेस के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थिति में सड़क किनारे पेड़ से लटका हुआ पाया गया। राहगीरों की सूचना पर डालनवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें -   लालकुआंः पत्नी के जन्मदिन की खुशियां रातभर गूंजती रहीं… सुबह अलार्म बजा तो हमेशा के लिए सो चुका था कमल

सूचना के मुताबिक, शव नग्न अवस्था में था और मृतक को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है, जो अकसर केवल गमछा पहनकर क्षेत्र में घूमता देखा जाता था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना से कुछ समय पहले भी वह व्यक्ति पेड़ के आसपास घूमता नजर आया था।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें मृतक अकेला ही घटनास्थल की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास भी जारी हैं।
डालनवाला थाना प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि किसी भी एंगल को नजरअंदाज न किया जाए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440