महाशिवरात्रि पर हल्द्वानी शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस ने एक सख्त यातायात और डायवर्जन प्लान लागू किया है। 26 फरवरी को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक हल्द्वानी शहर से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों, जैसे फल, सब्जी, दूध, गैस और ईंधन ले जाने वाले ट्रकों को भी सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक मुख्य मार्गों पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले भारी वाहनों को कालाढूंगी, गौलापार, चोरगलिया और अन्य प्रमुख चौराहों पर रोका जाएगा, जिससे शहर में यातायात बाधित न हो और लोगों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसके अलावा, भीमताल और भवाली से आने वाले भारी वाहनों को नंबर 1 बैण्ड और सलड़ी क्षेत्र में पार्क किया जाएगा, जबकि गौलापार और चोरगलिया से गुजरने वाले वाहनों के लिए भी पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल दुग्ध संघ चुनाव में बड़ा फैसला! 245 में 238 समितियों में निर्विरोध निर्वाचन, मुकेश बोरा 12वीं बार बने अध्यक्ष

पुलिस ने पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि वे पहले से अपने वाहन की दिशा तय कर लें और यदि संभव हो तो कालाढूंगी व रामनगर मार्ग का विकल्प चुनें। नैनीताल पुलिस की मीडिया सेल ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और शहर में सुचारू यातायात बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   UKSSSC VPDO परीक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! पूर्व CM हरीश रावत के पूर्व OSD के ठिकाने से 32 लाख कैश, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440