अवैध शराब बेचने व पीने, पिलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर, पांच चढ़े हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर जनपद में चल रहे ऑपेरशन इवनिंग स्टॉर्म के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने-पिलाने व अवैध शराब तस्करी करने वालों की अब खैर नहीं है। अभियान के अन्तर्गत कोतवाली लालकुआं पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं थाना काठगोदाम पुलिस ने 4 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाने पर उनके वाहनों को सीज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट् द्वारा 28 अप्रैल से जिले में इवनिंग स्टॉर्म अभियान शुरू किया है। इसके तहत शहरों, कस्बों, सार्वजनिक स्थानों पर सड़क के किनारे बने ढाबों में असामाजिक तत्वों द्वारा शराब पीने एवं पिलाने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में लालकुआं पुलिस ने संदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी धौराडाम नजीमाबाद थाना किच्छा जिला ऊधमसिंहनगर को 100 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी बाइक को भी सीज किया गया है। वहीं सोहन सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी धौराडाम, किच्छा को भी 100 पाउच कच्ची शराब के साथ दबोचा गया। इसके अलावा चन्द्र भट्ट पुत्र प्रेम बल्लभ भट्ट निवासी वार्ड नं 2 गांधीनगर व खुशाल रौतेला पुत्र चन्द्र सिंह निवासी इन्द्रानगर प्रथम बजरी कम्पनी लालकुआं को ढ़ाबों में अवैध रूप से शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उधर काठगोदाम के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक फिरोज़ आलम नवनियुक्त चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम द्वारा चौकी क्षेत्रान्तर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वालों व उत्पात मचाने पर एक इंडिवर कार, बुलेट मोटरसाइकिल, स्पैलेंडर मोटरसाइकिल और स्कूटी को धारा 185 एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज़ कर चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें -   १२ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440