पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाया अभियान, 4 हजार लीटर लाहन नष्ट 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/रामनगर। पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाकर हजारों लीटर लाहन नष्ट कर कच्ची शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद में चलाए जा रहे हैं कच्ची शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान के तहत एसपी सिटी हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी के दिशा निर्देशन मं प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम के द्वारा पीरुमदारा ग्राम कन्दल व थारी के जंगलों में कच्ची शराब की तस्करी एवं बिक्री करने वालों की धरपकड़ करने हेतु जंगलों में सघन कमिंग की गई कमिंग के दौरान पुलिस टीम के द्वारा 4 कच्ची शराब की भट्टियां तोडते हुए करीब 4000 लीटर अवैध शराब का लाहन नष्ट किया गया तथा शराब बनाने के उपकरण 02 लोहे के ड्रम , 02 एल्मूनियम पाइप, 02 प्लास्टिक पाइप, 02 प्लास्टिक के पीले रंग के डिब्बे करीब 10 ली0 कच्ची शराब मय नमूना मोहर, 01 नल लोहे का तथा 01 रबड की टयूब जिसमे करीब 70 ली0 कच्ची शराब मय 01 मोटर साइकिल अपाचे न्ज्ञ06।।-2060 बरामद करते हए , 01 अभियुक्त मंजीत सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी थारी रामनगर जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम व0उ0नि0 अनीस अहमद, उ0नि0 जोगा सिंह, रविन्द्र सिंह राणा, राजेश जोशी, कानि0 संजय दोसाद, विपिन शर्मा, महबूब आलम, प्रयाग कुमार, कविन्द्र सिंह, भारत भूषण, विनोद कुमार, मेघा चन्द्र, युगल मिश्रा, चन्दन सिंह, अरविन्द कुमार, राजू राणा शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   सीपीएस किड्स स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440