समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने आर्मी जवान के खोऐ हुए मोबाइल को बरामद कर उसे सौंपा। आर्मी जवान की शिकायत पर सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम ने उसका खोया मोबाईल बरामद कर उनके सुपुर्द किया।
पुलिस के अनुसार आर्मी में तैनात एमएस परिहार ने सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम में आकर अपने मोबाईल फोन के नैनीताल कॉपरेटिव बैंक तिराहे के आस-पास गुुम हो जानेे के सम्बन्ध में सूूचना दी। इस पर सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम में तैनात कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली साथ ही मोबाईल की लोकेशन मालूम करने हेतु उसे सर्विलांस में लगाया जिसमें पुलिस को सफलता हाथ लगी पुलिस ने उक्त खोये हुए मोबाईल को बरामद कर आर्मी जवान के सुुपुुर्द किया गया। आर्मी जवान ने पुलिस की भूमि – भूरि प्रशंसा की।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















