पुलिस ने 21 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मद्दनजर नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब व नशाखोरी अभियान के अन्तर्गत पुलिस के हत्थे दिन प्रतिदिन शराब तस्कर चढ़ते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस ने 21 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप में सम्पन्न कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को बैरियरों में सघन चौकिंग अभियान चलाकर अधिक मात्रा में नकदी अथवा प्रलोभन देने वाली सामग्री परिवहन करने वाले संदिग्धों के विरूद्व तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए हैं। जिसके अनुपालन में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच बीती रात काठगोदाम थाना पुलिस ने हाईडिल गेट के समीप टैम्पो संख्या यूके 04टीबी-1772 को रोक कर तलाशी ली तो उसमें से अलग-अलग ब्रांड की 21 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस पर पुलिस ने तस्कर कमल मौर्य पुत्र स्व. मथुरा प्रसाद निवासी आदर्शनगर, दमुवाढूंगा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी अमरपाल सिंह, कांस्टेबल योगेश कुमार, रवि कुमार, विजेन्द्र सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः 2 मार्च को गूंजेगी भजन संध्या, 8.30 बजे होगा होलिका दहन - 4 को खेली जायेगी होली

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440