बेतालघाट क्षेत्र से लापता महिला को पुलिस ने वृंदावन से किया सकुशल बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/बेतालघाट। क्षेत्र में रहने वाले एक महिला के लापता होने की खबर के बाद से ही पुलिस उसकी सकुशल बरामदगी में लग गयी थी जिसमें उन्हें सफलता भी हाथ लगी। पुलिस ने उक्त लापता महिला को वृंदावन (उत्तर प्रदेश) से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ धाम के दान पर बड़ा एक्शन! धामी सरकार ने बैठाई हाई लेवल जांच, 15 दिन में आएगी पूरी सच्चाई

ज्ञात हो कि सोन गांव (मल्याल गांव) निवासी बेतालघाट जनपद नैनीताल द्वारा थाना बेतालघाट में लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी स्वयं की पत्नी बिना बताए घर से कही चली गई है। जिस आधार पर 29 नवम्बर को ही थाना बेतालघाट पर गुमशुदगी पंजीकृत की गई। उक्त गुमशुदा महिला की सकुशल बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज नयाल के कुशल नेतृत्व में गुमशुदा महिला के परिजनों से पूछताछ एवम मोबाइल न० लोकेशन के आधार पर 10 दिसम्बर को वृंदावन मथुरा उत्तर प्रदेश से उक्त गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर आज रविवार को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक रमेश पंत, म0कानि0 चेतना, हो.गा. कपिल बुदोरी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   बड़ी खुशखबरी! उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्रों से अब नहीं वसूला जाएगा एक भी रुपये का अतिरिक्त ऑनलाइन शुल्क
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440