समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने लापता व्यक्ति को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हल्दूचौड़ चौकी पुलिस के अनुसार महेश पांडे पुत्र श्री परमानंद पांडे निवासी दुर्गापालपुर परमा हल्दूचौड़ घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। इस संबंध में थाना लालकुआं में उनकी पत्नी दीपा पांडे द्वारा दिनांक 19 सितंबर 2021 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं संजय कुमार के दिशा निर्देशन व चौकी इंचार्ज हल्दूचौड़ कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम द्वारा काफी खोजबीन के पश्चात गुमशुदा महेश पांडे को कल गुरूवार को लगभग 9 माह बाद दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। जिसे उनकी पत्नी दीपा पांडे के सुपुर्द किया गया। गुमशुदा व्यक्ति के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा स्थानीय थाना पुलिस सहित नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक त्रिभुवन सिंह अधिकारी व कॉन्स्टेबल प्रदीप पिलख्वाल शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













