पुलिस ने झुमरी तिलैया से सकुशल बरामद किया लापता महिला को, सौंपा परिजनों को

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र से लापता हुई महिला को झारखंड स्थित झुमरी तिलैया से सकुशल बरामद कर उसे परिजनों को सौंप दिया।

विगत दिनों हाल निवासी आरटीओ रोड में रहने वाले मनोज ने मुखानी थाने में आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी पत्नी सरिता चौसाली पुत्री तुलसीदत्त निवासी किरोली डीडीहाट पिथौरागढ़ हाल निवासी सत्या विहार आरटीओ रोड घर से बिना बताए कहीं चली गई है जिस संबंध में थाना मुखानी में गुमशुदगी दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

गुमशुदा को सकुशल बरामद करने हेतु थानाध्यक्ष रमेश बोहरा के नेतृत्व में तत्काल महिला उपनिरीक्षक प्रीति के द्वारा गुमशुदा महिला की सकुशल बरामद करने हेतु आसपास के सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन किया गया क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर मुखबिर भी लगा दिए। टीम को गुमशुदा महिला की झारखंड में रहने की सूचना प्राप्त हुई, तत्काल टीम द्वारा झारखंड जाकर महिला गुमशुदा को झुमरी तिलैया थाना तिलैया कोडरमा झारखंड से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440