पुलिस ने जिलाबदर अवधि में घूमते दो अपराधियों को भेजा जेल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने जिलाबदर किए दो अपराधियों को क्षेत्र में घूमते हुए गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियन्त्रण हेतु अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के तत्ववाधान में उ0नि0 सादिक हुसैन द्वारा मय हमराही पुलिस बल के साथ दो अपराधियों को जिलाबदर होने के बावजूद क्षेत्र में घूमते हुए पाया गया पुलिस ने उनके खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   28 मार्च २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

ज्ञात हो कि जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल महोदय के आदेश के अनुपालन 06 माह के लिए जिला बदर किये गये। शावेज उर्फ शावेश पुत्र स्व0 अब्दुल कय्यूम निवासी ला0नं0-06 बिलाली मस्जिद के पीछे, थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल, निसार पुत्र नूर मोहम्मद निवासी नूरी मस्जिद के पास इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा नैनीताल को जिला बदर की अवधि में थाना हाजा क्षेत्रान्तर्गत पाये जाने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
पुलिस टीम में कांस्टेबल रिजवान अली, मुन्ना सिंह भी शामिल है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में सियासी हलचल तेजः 6 बड़े नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा, चुनाव से पहले बदलेगा समीकरण?
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440