समाचार सच, हल्द्वानी। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और आम जनता की शिकायत के बाद नैनीताल जिला पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंन करने वालों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 157 वाहनों का चालान काटा है जबकि 20 वाहन सीज कर दिए हैं। 14 वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।
यातायात नियमों का पालन कराने के साथ ही सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महकमा फिर सक्रिय हो गया है। इस बार पुलिस स्टंटबाजोंए प्रेशर हॉर्नए ओपर स्पीड से गाड़ी दौड़ाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है। पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी जिले में लोग रैश ड्राइविंगए स्टंटबाजी और प्रेशर हॉर्न बजाए जा रहे हैं जिससे आम जनता को दिक्कतें हो रही हैं। वाहन चालकों द्वारा बेतरतीब ढंग से वाहन चलाकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस महकमे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियान छेड़ दिया। इस दौरान 157 वाहनों का चालान करने के साथ ही 20 वाहन सीज किए गए। साथ ही 14 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 22 प्रेशन हॉर्न और 6 स्टंटबाजों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। इसके अलावा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 33 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 22 वाहनों से प्रेशर हॉर्न भी निकलवाए। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। साथ ही चेताया है कि अगर राहगीरों की जिंदगी से खिलवाड़ होता हुआ पाया गया तो वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Police tightened the noose on stuntmen, issued challans to 157 including those who drove at pressure horn-over speed, 20 seals
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















