वैक्सीन पर राजनीति करने से बाज आयें सियासी दल: आशा शुक्ला

खबर शेयर करें

-वैज्ञानिकों की क्षमता पर सवाल उठाना गलत

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता आशा शुक्ला ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के नाम पर सियासत करने वाले लोगों को सियासत करने से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो विश्व में लाखों लोग अपने प्राण गंवा चुके हैं और इसके लिए हमारी सरकार व वैज्ञानिक रात दिन एक करके लगे हुए हैं वहीं देश में कुछ लागे ऐसे भी हैं जो वोट बैंक के चक्कर में लोगों को बरगला रहे हैं। शुक्ला ने कहा कि हमें उन वैज्ञानिकों को साधुवाद देना चाहिए जिन्होंने अल्प समय में ही रात दिन एक कर कोरोना का वैक्सीन बनाने में सफलता हासिल की। वहीं उन्होंने वैज्ञानिकों की क्षमता पर सवाल उठाने वालों को नसीहत देते हुए कहा कि हमारे वैज्ञानिक दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं और उन पर अंगुली उठाने का हक किसी को नहीं दिया जा सकता है। इधर उनका कहना था कि बीमारी और राजनीति दोनों अलग चीज हैं और इस मामले में तो राजनीति करना गलत है। उन्होंने कहा कि यूपी के एक पूर्व सीएम इस मामले में बयानबाजी कर रहे हैं जो उनके कद के हिसाब से गलत है। वहीं शुक्ला ने कहा कि नेताओं को ऐसे बयान देने के बजाय उन लोगों के लिए आगे आना चाहिए जो इन वैक्सीनों के बारे में नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं को समाज में वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के बजाय उन्हें गलत राय नहीं देनी चाहिए। ज्ञात हो कि आजकल वैक्सीन को लेकर सियासत जोरों पर है और सभी चैनलों पर बहस जारी हैै। इस बारे में कुछ नेता अपनी तुष्टिकरण की नीति से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्हें इस वैक्सीन में भी सियासत नजर आ रही है। हालाकि आज देश में तमाम सियासतदां मामूली बातों पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आते हैं लेकिन उन्हें कोरोना जैसी बीमारी के वैक्सीन पर सवाल उठाने का हक नहीं है और नही इस मामले में राजनीति होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   SIR अभियान में फॉर्मों की कालाबाज़ारी का आरोप! विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को चेताया- 'जनता की मजबूरी पर कमाई करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440