अल्मोड़ा में ‘चाय-पानी’ से भड़का सियासी पारा, बीजेपी विधायक और जिला पंचायत मेंबर भिड़े

खबर शेयर करें

शिविर में जनसमस्याएं उठाने पर टकराव, काफी देर तक हुई तीखी बहस

समाचार सच, अल्मोड़ा/सल्ट। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में आयोजित सरकारी शिविर के दौरान ‘चाय-पानी’ व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गया। घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

बता दें कि बुधवार, 18 फरवरी को “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सल्ट क्षेत्र के न्याय पंचायत मछोड़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी और मौके पर पंजीकरण भी किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें -   4 अपै्रल २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर खाने-पीने और चाय-पानी की व्यवस्था को लेकर बहस छिड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामूली कहासुनी ने कुछ ही देर में विवाद का रूप ले लिया।

जिला पंचायत सदस्य हंसा नेगी ने कार्यक्रम से जुड़े खर्चों पर सवाल उठाते हुए आरटीआई के आधार पर खरीद संबंधी अनियमितताओं के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि दरी, ढोलक और अन्य सामान की खरीद में दिखाए गए खर्च वास्तविकता से अधिक हैं।

वहीं, सल्ट विधायक महेश जीना का कहना है कि कार्यक्रम स्थल के अंदर खाने-पीने की व्यवस्था पर प्रशासन ने आपत्ति जताई थी और इसे बाहर करने के निर्देश दिए गए थे। उनके मुताबिक, निर्देशों के बाद अनावश्यक विवाद खड़ा किया गया।

यह भी पढ़ें -   सुबह खाली पेट चिया सीड्स का पानी पीने से कितने फायदे होते है

दूसरी ओर, हंसा नेगी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दूर-दराज से पहुंचे लोगों की सुविधा के लिए चाय-पानी की व्यवस्था जनसहयोग से की गई थी और इसका विरोध अनुचित था।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन ‘चाय-पानी’ से शुरू हुआ यह विवाद अब राजनीतिक बहस का विषय बन चुका है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440