हल्द्वानी नगर निगम मेयर पद को लेकर राजनीति गरमाई, गजराज बिष्ट ने पेश की मजबूत दावेदारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही हल्द्वानी नगर निगम सीट के मेयर पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। ओबीसी आरक्षण घोषित होने के बाद हल्द्वानी में राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। बुधवार को व्यापारी नेता नवीन वर्मा के भाजपा में शामिल होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें पार्टी की ओर से मेयर पद का टिकट दिया जा सकता है।

गजराज बिष्ट ने पेश की दावेदारी
इस बीच गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और कई अहम पदों पर रह चुके गजराज बिष्ट ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी। बिष्ट की इस घोषणा के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

यह भी पढ़ें -   १२ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पत्रकारों से बातचीत में गजराज बिष्ट ने कहा कि वे पिछले 37 वर्षों से भाजपा के लिए एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्य में अपनी भूमिका निभाई है और पूरी निष्ठा के साथ संगठन के हित में काम किया है। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि पार्टी उनके अनुभव और योगदान को देखते हुए उन्हें मेयर पद का उम्मीदवार बनाएगी।

कार्यकर्ताओं और नेताओं का समर्थन
गजराज बिष्ट की दावेदारी के समर्थन में भाजपा के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता खुलकर सामने आ गए हैं। बिष्ट ने नगर निगम चुनाव के लिए हल्द्वानी पहुंचे पार्टी पर्यवेक्षक केदार जोशी के समक्ष भी अपनी दावेदारी पेश की। गजराज बिष्ट की दावेदारी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिष्ट का अनुभव और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा उन्हें मेयर पद के लिए एक उपयुक्त उम्मीदवार बनाती है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े - बड़े व्रत-पर्व भी पड़ेगें

कौन बनेगा हल्द्वानी का मेयर?
नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए भाजपा किसे अपना उम्मीदवार बनाएगी, इस पर पार्टी जल्द निर्णय लेगी। वहीं, कांग्रेस भी अपने उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया में जुटी हुई है। हल्द्वानी नगर निगम चुनाव इस बार कुमाऊं क्षेत्र की राजनीति को नया मोड़ देने वाला साबित हो सकता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440