समाचार सच, हल्द्वानी। पॉस्को एक्ट का आरोपी कोर्ट में जज की कुर्सी में बैठ गया। इतना ही नहीं वह जज का मोबाइल फोन व कागजात चोरी करने लगा। जिसे कोर्ट कर्मियों ने रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेज दिया है। बनभूलपुरा के लाइन नंबर आठ में रहने वाला मोहम्मद सैफ पर पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। बीते दिवस 12 जनवरी को न्यायालय में उसके बयान दर्ज होने थे। इसके लिए उसे कोर्ट में ले जाया गया। इस बीच जब न्यायालय के पीठासीन अधिकारी कुर्सी से उठकर विश्राम कक्ष में गये तो इस बीच मौका पाकर पॉस्को एक्ट का आरोपी जज की कुर्सी में जा बैठा। साथ ही वह टेबिल में रखा जज का मोबाइल फोन व कागजात चोरी करने का प्रयास करने लगा। जब न्यायालय कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी तो जज की कुर्सी में आरोपी को बैठा देख उनके हाथ-पांव फूल गये। आनन-फानन में कर्मचारियों ने आरोपी को दबोच लिया। साथ ही उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में न्यायालय के मोहर्रिर हीरा सिंह की ओर से आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर सौंपी गई है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












