पोस्टल बैलेट बहाना, कांग्रेस की तिकड़ी ने बिगाड़ा काम: मनवीर सिंह चौहान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पोस्टल बैलट के बहाने तरह तरह से आरोप प्रत्यारोप की सियासत कर रहे है,लेकिन हकीकत कुछ और है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की तिकड़ी ने काम बिगाड़ दिया। इसके अलावा 5 अध्यक्ष भी अलग अलग कबीलो को चला रहे है।

उन्होंने कहा हरदा और अध्यक्ष ही वैलेट पेपर के बहाने अनचाहे भय से ग्रसित हैं। कांग्रेस में चुनाव से पहले ही सीएम की जंग शुरू हो गई थी और पूरे 5 साल से गुटों की बर्चस्व की जंग चलती रही। अप्रत्याशित नतीजों को भांपकर कांग्रेस अब बहाने तलाश रही है। चुनाव संचालन अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत भी 10 मार्च के बाद नई पारी की घोषणा कर चुके हैं। लगता है कि उनको परिणाम को लेकर आभास हो गया है।

उन्होंने कहा कि वैलेट के साथ ही कांग्रेस अब पार्टी में तोड़फोड़ की आशंका जताकर दूसरे दलों पर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी के चलते हर दूसरा खुद को असुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भयभीत है और अब वह तरह के बहाने तलाशने में जुट गई है,ल्रेकिन इससे उसे कुछ हासिल नहीं होने वाला है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आपदा प्रभावित भीमताल में पहुंचे मंत्री कैड़ा, नुकसान का लिया जायजा, डीएम को मुआवजा देने के निर्देश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440