समाचार सच, देहरादून। प्रेमनगर संयुक्त अस्पताल का नाम पूर्व विधायक हरबंस कपूर के नाम पर रखा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। उन्होंने देहरादून के मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पताल के विस्तारीकरण के लिए अस्पताल के आसपास अतिरिक्त जमीन तलाशने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से अस्पताल में बेड क्षमता के विस्तार को लेकर भी अलग से रिपोर्ट देने को कहा है। प्रेमनगर अस्पताल कैंट विधानसभा के एक बड़े हिस्से के साथ ही प्रेमनगर और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को कवर करता है। इसलिए अब इस अस्पताल को विस्तार देने का निर्णय लिया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













