पहले चरण में जिले के इन अस्पतालों में होगा टीकाकरण

समाचार सच, हल्द्वानी। 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसके लिए कर्मियों को प्रशिक्षित कर दिया गया है। जिसमें कर्मियों को वैक्सीनेशन की बारीकियां समझाई गई। अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। कोरोना वैक्सीनेशन के पहले चरण में जिले के चार अस्पतालों महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, बीडी पाण्डे महिला चिकित्सालय नैनीताल व संयुक्त चिकित्सालय गरमपानी में टीकाकरण होना है। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसे लेकर गुरूवार को मेडिकल कॉलेज सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। दो चरणों में आयोजित इस प्रशिक्षण में 168 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान नोडल व अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया ने कर्मचारियों को वैक्सीनेशन की बारीकियां बताई। कहा कि सभी कार्मिक प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और प्रशिक्षण में दी जा रही सभी जानकारियों को भलि-भांति समझें, ताकि वैक्सीनेशन के समय किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस कार्य में कोई भी गलती क्षम्य नहीं होगी। साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज में किये जाने वाले वैक्सीनेशन कक्षों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मास्टर ट्रेनर व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रश्मि पन्त ने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर सभी रूम मानकों के अनुसार बनाये जायेंगे। जिसमें वेटिंग, टीकाकरण व निगरानी के लिए तीन कक्ष बनाए जा रहे हैं। कहा कि वैक्सीनेशन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का भी पूर्ण से अनुपालन किया जाये। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को वैक्सीन व वैक्सीनेशन की तकनीकि जानकारियां भी दी। कहा कि टीकाकरण केंद्र पर समुचित मात्रा में सैनिटाइजर, मास्क आदि की व्यवस्था रखी जायेंगी। साथ ही कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई का पूर्ण रूप से ध्यान देते हुए निर्गत प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। टीकाकरण के पश्चात लाभार्थी को किसी प्रकार की परेशानी के प्रबंध के लिए सेंटरों पर एनाफलीसिस व एईएफआई किट की पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेगी। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि खांसी, जुकाम, बुखार आदि के लक्षण होने पर किसी भी दशा में व्यक्ति का टीकाकरण न किया जाए। ऐसे लक्षण पाए जाने पर कघ्ेंद्रों में विशेष सावधानी बरती जाए। बताया गया कि वैक्सीनेशन को लेकर पर्वतीय क्षेत्रों बेतालघाट, रामगढ़, धारी, ओखलकाण्डा, भीमताल क्षेत्रों में तैनात वैक्सीनेशन कार्मिकों को 15 जनवरी को शीतजल मत्स्य अनुसंधान केन्द्र, भीमताल में प्रशिक्षण दिया जायेगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप निदेशक सूचना एवं नोडल मीडिया प्रबन्धन योगेश मिश्रा, उप जिलाधिकारी विवेक राय, रिचा सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ टीके टम्टा, परियोजना निदेशक अजय सिंह, सहायक निदेशक अल्प बचत अखिलेश शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल आदि उपस्थित रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


