समाचार सच, हल्द्वानी। यश इवेंट मैनेजमेंट द्वारा यहां हल्द्वानी महानगर में 9 जुलाई को होने वाले उड़ान सम्मान समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। जिसमें देश के कई राज्यों से अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतिभावान लोगों को बॉलीवुड एक्टर अमन यतेंद्र वर्मा द्वारा सम्मानित किया जायेगा। उक्त जानकारी गुरूवार को यहां नैनीताल मार्ग स्थित प्राइड होटल के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में यश इवेंट मैनेजमेंट निदेशक विशाल शर्मा द्वारा दी गयी।
विशाल शर्मा ने बताया कि यश इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एवन इंडस्ट्री प्रजेंट उड़ान उत्तराखंड सम्मान समारोह 9 जुलाई को सायं 6 बजे से होटल जैसमिन ग्रांड हल्द्वानी में आयोजित होगा। सम्मान समारोह के साथ-साथ बॉलीवुट सिंगर आलमगीर खान एवं उत्तराखण्ड लोक गायक जितेंद्र तोमकयाल अपने गानों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही मॉडल एवं फैंशन कोरियोग्राफर साक्षी अग्रवाल भी उक्त समारोह में प्रतिभाग करेंगी।
उन्होंने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया, विशिष्ट अतिथि मेयर डॉ0 जोगेंद्र पाल रौतेला तथा हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे।
वार्ता में मुख्य रूप से प्राइड होटल के निदेशक जगमिंदर सिंह, समाजसेवी सुनील दत्त बमेठा व तारु तिवारी मौजूद रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



