समाचार सच, हल्द्वानी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के प्रोजेक्ट परिवर्तन प्रिजन टू प्राइड के अंतर्गत उपकारागार हल्द्वानी में निरूद्ध बंदियों के बेहतर जीवन व उनके आत्मसम्मान को बढ़ावा देने हेतु उपकारागार परिसर में बालीवॉल मैच का आयोजन किया गया। इसके लिए 20 बंदियों को बालीवॉल खेलने के लिए इंडियन ऑयल कारपोरेशन की ओर से नियुक्त कोच द्वारा प्रशिक्षित किया गया था। मैच में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को कॉरपोरेशन की ओर से टी-शर्ट, ट्रैक शूट व शूज की किट उपलब्ध कराई गई। साथ ही मैच के अंत में विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर मनोबल बढ़ाया गया। मैच आयोजित कराने वाले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के डिप्टी जनरल मैनेजर सतनाम सिंह द्वारा भविष्य में भी कारागार में निरूद्ध बंदियों के मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु अन्य कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













