समाचार सच, हल्द्वानी। कालाढूंगी से हल्द्वानी को आ रही निजी बस में सवार तीन बहनों के साथ चलती बस में छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस चौकी के पास शोर मचाने पर नशे में धुत युवक युवतियों को छोड़कर बस लेकर फरार हो गये। इस मामले में पुलिस पीड़िताओं ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। जिसके बाद बस समेत तीन आरोपितों को पकड़कर पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के बनभूलपुरा में लाइन नंबर 16 में रहने वाली तीन बहनें 10 मार्च की शाम हल्द्वानी आने के लिए कालाढूंगी से निजी बस संख्या यूके 04पीए-1224 में सवार हुई। युवतियों ने बताया कि कुछ दूर चलते ही बस में चालक-परिचालक के अलावा शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी छेड़छाड़ पर उतारू हो गये। इसके बाद युवतियों ने जब लामाचौड़ पुलिस चौकी देखी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर पकड़े जाने के भय से चालक ने बस रोक दी और तीनों को बस से उतार कर फरार हो गये। पीड़िताओं ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की।
इधर एसओ भगवान सिंह महर ने बताया कि बस नंबर के आधार पर घेराबंदी कर बस चालक, परिचालक समेत एक युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस बताया कि मूल रूप से गंगोलीहाट निवासी संतोष, कल्याण सिंह और विक्रम मेहता रुद्रपुर सिडकुल स्थित एक कंपनी की बस चलाते है। इन दिनों सभी कठघरिया में किराए पर रहते है। नशे की हालत में तीनों बस लेकर होली वाले दिन कालाढूंगी की तरफ नहाने चले गए थे। वापसी में कालाढूंगी से हल्द्वानी घर आ रही कुछ लड़कियां भी बस में बैठ गई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















