समाचार सच, हल्द्वानी। एक निजी संचार कंपनी द्वारा होटल के बाहर गड्ढा खोदने को मना करने पर ठेकेदार ने होटल स्वामी से अभद्र व्यवहार कर दिया। कार्यवाही नहीं रोके जाने पर होटल स्वामी ने प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष को बुलवा लिया। अध्यक्ष द्वारा पूछने पर कोई संतुष्ठ जबाव न देते हुए मौके से नदारद हो गये।
जानकारी के अनुसार एक निजी संचार कंपनी अपना पोल लगाने के लिए गड़्ढा खोद रही थी। जिससे वहां स्थित होटल के पीलर को नुकसान पहुंच रहा था। जिस पर होटल देवाशीष के मालिक विवेक अग्रवाल ने आपत्ति जतायी तो ठेकेदार उनसे अभद्र व्यवहार पर उतारू हो गया। होटल स्वामी के सूचना पर पहुंचे प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल घटना की जानकारी लेने लगे तो ठेकेदार बाबर कोई संतुष्ठ जबाव नहीं दे पाया। फिलहाल जब मनीष द्वारा दूरभाष पर मीडिया को सूचित किया तो ठेकेदार व कर्मचारी तुरन्त वहां से नदारद हो गये। बाद में अध्यक्ष मनीष ने कंपनी के अधिकारियों से फोन पर सम्पर्क किया और कंपनी को ठेकेदार द्वारा की गयी अभद्रता के बारे में जानकारी दी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












