प्रियंका गांधी का आहवान-सुमित को जीताकर विधानसभा भेजें ताकि स्व0 इंदिरा हृदयेश के अधूरे सपनों को किया जा सके साकार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यहां एमबीपीजी कालेज में आयोजित उत्तराखंड स्वाभिमान रैली को संबोंधित किया। इस दौरान उन्होंने कुमाऊं में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया। इस दौरान कहा कि कांग्रेस की सोचा हमेशा विकास की रही है, और कांग्रेस के शासन में ही जनता भला हो सकता है।

प्रियंका गांधी बोली-मेरी दादी इंदिरा गांधी का उत्तराखंड से गहरा रिश्ता
जनसभा में बोलते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी दादी इंदिरा गांधी का उत्तराखंड से गहरा रिश्ता था। दादी मुझे हमेशा उत्तराखंड की प्रकृति और पर्यावरण के बारे में बताती थी तथा उन्होंने यहाँ के लोगो के संघर्षमयी जीवन और जीवटता से भी परिचित कराया। ऐसी ही जीवट और कर्मठ शख्सियत के रूप में एक इंदिरा जी आपको मिली, आपकी इंदिरा हृदयेश। उन्होंने उत्तराखंड और आपके लिए बहुत कार्य किये और विकास का पर्याय बनी। प्रियंका गांधी ने विकास के मायने समझाते हुए मुख्यमंत्री की विधानसभा खटीमा का जिक्र करते हुऐ उन्होंने बताया कि खटीमा के मुकाबले हल्द्वानी में विकास हुआ है जो स्पष्ट दिखायी देता है और यह सब स्व0 इंदिरा जी की देन है। विपक्ष की नेता रहते हुए भी उन्होंने विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये और यही वजह है कि आपका उनके प्रति लगाव मुझे आज साफ दिखायी दे रहा है।
आज उन्हीं के बेटे सुमित हृदयेश हल्द्वानी से कांग्रेस के उम्मीदवार है। हमें गर्व है उनमें भी वही आदर्श है, वही चाहत है आपके लिए कार्य करने की। हल्द्वानी के समग्र विकास के लिए आप सुमित हृदयेश को जीताकर विधानसभा भेजें ताकि इंदिरा जी के अधूरे सपनो को साकार किया जा सकें। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने जनता से राज्य में कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का आहवान किया।

यह भी पढ़ें -   जयपुर में धरने के दौरान Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, चार युवक हिरासत में

सुमित जब प्रियंका बने सारथी
चुनाव प्रचार के आखरी दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के यहाँ एफटीआई स्थित हेलीपैड पर पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके उपरांत प्रियंका के आग्रह पर हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने स्वयं गाड़ी ड्राइव कर उनको जनसभा स्थल तक लेकर आए।

प्रियंका को कुमाऊंनी पिछोड़ा पहनाकर किया स्वागत
जनसभा में सर्वप्रथम पहुंचने पर कांग्रेसी नेत्री मीना लटवाल ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को कुमाऊंनी पिछोड़ा पहनाकर स्वागत किया। आपको बता दें कि कुछ दिनों पूर्व दुमवाढूंगा की मीना ने दराती से गुलदार का सामना कर खुद को बचाया था। प्रियंका को नीम करौली और गोल्ज्यू की प्रतिमा भी भेंट की गई।

यह भी पढ़ें -   15 जून 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सुमित कांग्रेस का भविष्य: हरीश रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सभा को सम्बोधित करते हुए भावुक हो गए और कहाँ की सुमित मेरा बेटा है इसे भारी मतों से विजय बनाये और ये कांग्रेस का भविष्य है।

मैं हरदा हूं, हारने वाला नहीं हूं
पूर्व सीएम हरीश रावत ने संबोधन में कहा कि हरदा को भाजपा के नेता बहुत याद कर रहे हैं। वह हमको हार दा कहतें है। मैं हरदा हूं, हारने वाला नहीं हूं। उनका कहना था कि हमने ही त्रासदी से प्रदेश को निकालकर खड़ा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र उत्तराखंड को समर्पित है। वह प्रदेश के दर्द का मरहम का काम करेगा।

जनसभा को बाजपुर कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य, कालाढूंगी प्रत्याशी महेश शर्मा व हल्द्वानी प्रत्याशी सुमित हृदयेश आदि वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर भाजपा को घेरा। उन्होंने लोगों से उत्तराखंड मुक्त भाजपा का आह्वान किया। और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील जनता से की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440