क्वीन ऑफ माय वर्ल्ड” इवेंट में छाईं प्रियंका जोशी, समाजसेवा के लिए मिला सम्मान

खबर शेयर करें

हैंडिक्राफ्ट से बदल रहीं जिंदगी-प्रियंका जोशी बनीं महिला शक्ति की मिसाल

समाचार सच, हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में जहां एक ओर “क्वीन ऑफ माय वर्ल्ड” थीम ने सभी का ध्यान खींचा, वहीं दूसरी ओर समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं महिलाओं ने सभी का दिल जीत लिया।

वूमेंस क्लब आफ उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रियंका जोशी को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सामाजिक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रियंका जोशी लंबे समय से महिलाओं को हैंडिक्राफ्ट का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रही हैं। उनके प्रयासों से कई महिलाएं आज अपने पैरों पर खड़ी हो चुकी हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। इसके अलावा वे समय-समय पर गरीब और जरूरतमंद महिलाओं की मदद भी करती हैं, जिससे समाज में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

इस भव्य आयोजन में कई प्रतियोगिताएं और सम्मान समारोह हुए, लेकिन प्रियंका जोशी का सम्मान खास रहा क्योंकि उनका काम सीधे तौर पर महिलाओं की जिंदगी बदल रहा है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें “रियल लाइफ हीरो” बताया।

यह भी पढ़ें -   ऊर्जा निगमों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: UPCL-UJVNL के एमडी हटे, नए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

सम्मान मिलने के बाद प्रियंका जोशी ने कहा कि उनका लक्ष्य आगे भी ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम की आयोजिका एवं वूमेंस क्लब आफ उत्तराखण्ड की संस्थापक मोनिका शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य, उत्तराखंड की संस्कृति को आगे लाना, ओर उत्तराखंड को प्रमोट करना है। कार्यक्रम में पहुंची प्रतिभा कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट थे, जबकि निर्णायक की भूमिका, ऋचा गोयल, नेहा सिंह और प्रियंका तड़ागी ने निभाई।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440