कक्षा 9 के प्रियांश जोशी का चयन ‘इंस्पायर अवार्ड’ प्रदर्शनी के लिए, विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए छात्रवृत्ति भी मिली

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ के कक्षा 9 के छात्र प्रियांश जोशी का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘इंस्पायर अवार्ड’ प्रदर्शनी के लिए हुआ है।

प्रियांश ने अपनी नवाचारी सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर तैयार किए गए मॉडल “वायुमंडल ऊर्जा संग्राहक” के लिए सरकार द्वारा 10,000 रुपये की छात्रवृत्ति भी प्राप्त की है। इस छात्रवृत्ति की मदद से प्रियांश अपने विज्ञान प्रोजेक्ट को और विकसित करके जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रस्तुत करेंगे।

विद्यालय के ट्रस्टी और प्रधानाचार्य ने प्रियांश जोशी को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   GST कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए हल्द्वानी के स्वीट्स-रेस्टोरेंट कारोबारी, 20 सितंबर को आम सभा में बनेगी आंदोलन की रणनीति
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440