वीडियो कालिंग के माध्यम से अवैध वसूली करने वालों पर लगे रोक: साहू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वीडियो कालिंग के माध्यम से अवैध वसूली करने वाले गैंग के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ ठगों द्वारा समाज के प्रतिष्ठित लोगों को लड़कियांे के माध्यम से वीडियो कॉल करवाकर चेहरों की रिकॉर्डिंग कर ली जाती है। इसके बाद चेहरों को एडिटिंग कर उसे अश्लीलता का रूप दे दिया जाता है। जिसके माध्यम से लोगों को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूले जाते हैं। इस गिरोह के चंगुल में हजारों लोग आ चुके हैं। उन्होंने एसपीसिटी से ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ करने की मांग की है साथ ही लोगों से अपील की है कि वह अंजान नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव न करें। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता हरीश रावत, जिला महामंत्री हेमंत साहू, पंकज कश्यप, उमेश बिनवाल, अमित पाण्डे, साहिल राज, गंगा बिष्ट, सचिन राठौर आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, गला रेतकर हत्या की आशंका

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440