समाचार सच, हल्द्वानी। लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच हुई झड़प में बड़ी संख्या में भारतीय सेना के जवान शहीद होने पर कई राजनैतिक दलों के साथ व्यापारी संगठनों ने चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं 20 जवानों को उनकी शहादत पर कैंडिल जलाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।

इधर लद्दाख के पास सीमा पर चीनी सेना से झड़प में बीस भारतीय सैनिकों की शहादत पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल महिला प्रकोष्ठ जिला नैनीताल द्वारा कालाढूंगी चौराहा स्थित शहिद स्मारक में कैंडिल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों का कहना था कि चीन की विस्तारवादी घिनौनी जमीन कब्जाने की सोच की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने इसे कायरतापूर्ण कार्रवाई बताकर सरकार से मांग की कि चीन की इस हरकत के बदले कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश मंत्री शान्ति जीना, जिलाध्यक्षा कुसुम डिगारी, महामंत्री उर्वशी बोरा, अरूणा टंडन, सिद्धि सुयाल, गीता बिष्ट, रेनू टंडन, सीमा देवल विनीता शर्मा, रिताम्बरा सोनी सहित आदि महिला पदाधिकारी शामिल थी।

उधर लद्दाख की गलवान घाटी में भारत चीन सीमा पर झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के सभी जवानों को काग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजपुरा कार्यालय में कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी।कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू का कहना था कि भारत सरकार की मजबूत इच्छा शक्ति होती तो चीन हमारे देश के सैनिकों को ऐसे शहीद नहीं करता। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर चीन हमारे देश के बॉर्डर पर कब्जा करना चाहते है। जबकि केंद्र की बीजेपी सरकार चीनी उत्पादों और कंपनियों को भारत में काम देकर उन्हें बढ़ावा देने का काम कर रही है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू, पंकज कश्यप, सन्दीप यादव, रामगोपाल कुम्हार, सूरज मिस्त्री, सचिन राठौर आर्यन, प्रजापति मुकेश सरकार थे।

उधर नगर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कालाढूंगी चौराहे में मोमबत्ती जलाकर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर गलवां घाटी में चीन के साथ हुई हिंसक झडप में मारे गये भारतीय सेना के 20 जवानों को उनकी शहादत पर श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष भाजपा विनीत अग्रवाल, नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल मधुकर श्रोत्रिय, हरीश आर्य, गीता जोशी, नगर मीडिया प्रभारी मनीष पाल, कोषाध्यक्ष अमोल मल्होत्रा, मीडिया प्रभारी मनीष पाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा जोशी, महेंद्र कश्यप, कमलेश जोशी, कनिष्क धींगरा, रेनू टंडन, सुरेंद्र बिष्ट अनुप टंडन, संदीप गुप्ता सहित आदि भाजपाई लोग शामिल थे।

इधर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेश अग्रवाल एवं नैनीताल जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता व जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे ने गलवां घाटी में चीन के साथ हुई हिंसक झड़प में मारे गये भारतीय सेना के 20 जवानों को उनकी शहादत पर श्रद्धांजलि दी है। उक्त व्यापारी नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रदेश के सभी व्यापारी संगठित होकर व्यापक रूप से चाइनीज उत्पादो का पूर्ण बहिष्कार करने का आहवान किया हैं। उनका कहना है कि अगर हम चाइनीज उत्पादों का विरोध करें तो निश्चित रूप से हम अपने सैनिकों का मनोबल बड़ा पाएंगे एवं राष्ट्रीय एकता व अखंडता मे अप्रत्याशित रूप से देश मे सहयोग कर सकते हैं।

उधर यहां बुद्ध पार्क में समाजवादी पार्टी एवं शिव सेना ने भी चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया और केन्द्र सरकार से चीन की इस हरकत के बदले कठोर से कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

https://www.edumount.org/



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


