चम्पावत की आशाओं को काम से निकाले जाने पर विरोध प्रदर्शन

खबर शेयर करें

आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने की आशाओं को बहाल करने की मांग

समाचार सच, हल्द्वानी। चम्पावत की आशाओं को काम से निकाले जाने से आक्रोशित आशाओं ने ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चम्पावत की आशाओं को बहाल किये जाने तथा आशाओं का उत्पीड़न बंद करने की मांग करते हुए छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को भेजा।
इस अवसर पर बोलते हुए उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (सम्बद्ध- ऐक्टू) के प्रदेश महामंत्री डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, अपनी न्यायसंगत मांगों को उठाने वाली आशाओं के खिलाफ कार्यवाही किया जाना राज्य सरकार द्वारा महिला श्रम के घोर उत्पीड़न का उदाहरण है। उनका कहना था कोरोना काल में क्वारेन्टीन सेन्टरों में ड्यूटी से लेकर मरीजों की लिस्ट तैयार करने, कोरोना के बारे में सरकार के जागरूकता अभियान में सबसे आगे रहकर भागीदारी करने वाली आशाओं को सम्मान और सम्मानजनक वेतन देने का प्रस्ताव लाने के बजाय उनको धमकी देने और निकालने की कार्यवाही बेहद शर्मनाक है।
महिला अस्पताल में प्रदर्शनकारियों ने मांग की गई कि चम्पावत जिले की आशाओं को निकालने का आदेश तत्काल बिना शर्त वापस लिया जाय, आशाओं को कोरोना महामारी के समय का लॉकडाउन भत्ता दस हजार रुपए मासिक की दर से भुगतान किया जाय, आशाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देते हुए 18000 रुपये न्यूनतम वेतन दिया जाय, जब तक मासिक वेतन और कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता तब तक आशाओं को भी अन्य स्कीम वर्कर्स की तरह मासिक मानदेय फिक्स किया जाय, आशाओं को सेवानिवृत्त होने पर पेंशन का प्रावधान किया जाय, सेवा(ड्यूटी) के समय दुर्घटना, हार्ट अटैक या बीमारी होने की स्थिति में आशाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए नियम बनाया जाय और न्यूनतम दस लाख रुपये मुआवजे का प्रावधान किया जाय।
इस दौरान यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन मांगों पर तत्काल कार्यवाही नहीं की गई तो हमें पूरे राज्य में अन्य आशा यूनियनों के साथ मिलकर उग्र आंदोलनात्मक कार्यवाही को बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार व आशा उत्पीड़न करने वाले प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से रिंकी जोशी, प्रीति रावत, रीना बाला, भगवती बिष्ट, कमला आर्य, मंजू रावत, चम्पा मेहरा, सलमा, गंगा आर्य, दीपा आर्य, पूनम बोरा, सावित्री अधिकारी, पूनम आर्य, बीना उपाध्याय, हेमा दुर्गापाल, रेखा आर्य, मीना शर्मा, चंद्रकला, रेशमा, शिवकुमारी, अंजना, कामरुन्निशा, आल्मा आदि बड़ी संख्या में आशाएँ मौजूद रहीं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440