हल्द्वानी में जन सुविधा शिविर का आयोजन, एक ही स्थान पर मिली कई सरकारी सेवाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। युवा वैश्य महासभा हल्द्वानी द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन में जन सुविधा (बहुउद्देशीय) शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महापौर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व महापौर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य तथा शंकर कोरंगा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस शिविर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। इनमें आधार कार्ड बनवाना व संशोधन, यूजीसी विवाह पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड, वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना 70$ कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ई-श्रम कार्ड तथा पासपोर्ट आवेदन जैसी सुविधाएं शामिल रहीं। सभी कार्यों का समाधान त्वरित और प्रभावी ढंग से किया गया।

यह भी पढ़ें -   आज ‘अर्थ आवर’ पर एक घंटे के लिए रोशनी होगी बंद, पर्यावरण बचाने का संदेश देगा उत्तराखंड

युवा वैश्य महासभा के अध्यक्ष अतुल जायसवाल, महामंत्री कपिल अग्रहरि और कोषाध्यक्ष प्रकाश कंसल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरल और सहज तरीके से एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। उन्होंने कहा कि इस पहल से वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में लाभान्वित हुए।

यह भी पढ़ें -   महिला मित्र बनी कातिल : पति और भांजे संग रची साजिश, प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर शव खाई में फेंका

इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट और उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री शंकर कोरंगा ने इस जनहितकारी आयोजन की सराहना करते हुए युवा वैश्य महासभा का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बिंदेश गुप्ता, प्रदीप बिष्ट, तनुज गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, गंगा जायसवाल, मंजू वार्ष्णेय, स्नेहलता गुप्ता, अभिषेक अग्रहरि, सूर्यांश गुप्ता, विजय साहू, सीमा देवल, अर्चना मित्तल, कुसुमलता केशरवानी, राजेंद्र जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, अरविंद जायसवाल, शालिनी गुप्ता, मालती केसरवानी, विजय जायसवाल, विजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, भुवनेश गुप्ता, सागर गुप्ता, नन्हे कश्यप, विनोद जायसवाल, शुभांशु पांडे, सुमित केसरवानी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440