समाचार सच, हल्द्वानी (नीरू भल्ला)। वर्तमान जीवन शैली व महंगाई के इस कठिन दौर में गरीब परिवारों के लिए विवाह का इंतजाम करना अत्यंत कठिन व संघर्ष भरा होता है कई परिवार इस कठिन समय में कर्जा लेकर या अपना घर बार खेत डोली सब बेचकर सड़क में आ जाते है तो कई आत्मग्लानी वश आत्महत्या जैसे नकारात्मक मार्ग को चुनकर दुनिया को अलविदा कह जाते हैं लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग है जिनसे आज मानवता व इँसानियत धरती पर जिन्दा नजर आ रही है भले ही इनका इन परिवारो से खून का रिश्ता ना रहा हो लेकिन इनके लिए धर्म का रिश्ता व मानवता का रिश्ता किसी सगे से कम भी नहीं है। उत्तराखण्ड राज्य के हल्द्वानी महानगर में ऐसी ही एक संस्था पुर्ननवा महिला समिति जो एक गरीब निर्धन परिवारों के लिए फरिश्तों का कार्य कर रही है। आज शुक्रवार को देवउठान एकादशी तुलसी विवाह के दिन समिति द्वारा 10 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह हीरानगर स्थित गोलज्यू देव मंदिर प्रांगण में कराया गया। नवदंपतियों को गृहस्थी का जरूरी सामान देकर सदा खुश रहने का आशीर्वाद संस्था के पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। आपको बता दें कि पुर्ननवा महिला समिति द्वारा उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश की उन कन्याओं का विवाह कराया गया जिनके मां-बाप शान शौकत से विवाह करने में सक्षम नहीं थे। आज 10 जोड़ों का विधि विधान पंडित प्रकाश भट्ट के सानिध्य में सम्पन्न कराया गया।
संस्था विगत 13 वर्षों से करा रही है जरूरतमंद कन्याओं का विवाह:
संस्था की अध्यक्षा लता बोरा तथा प्रचार सचिव कल्पना रावत ने बताया कि वह विगत 13 वर्षों से निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह करा रही हैं अब तक उनकी संस्था लगभग 210 जरूरतमंद कन्याओं का विवाह करा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था ने आज से 13 वर्ष पूर्व 10 जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराकर यह प्रण लिया कि उनकी संस्था प्रतिवर्ष देव उठान एकादशी तुलसी विवाह के दिन जरूरतमंद कन्याओं का विवाह करायेंगे।
इनकी भी रही सामूहिक विवाह में भागीदारी
पुण्य कार्य में शहर के प्रतिष्ठित लोगों का भी सहयोग मिलता है। जिसमें मेयर जोगेन्द्र सिंह रौतेला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट, पार्षद मधुकर श्रोत्रिय, लक्ष्मण सिंह रजवार, दिलीप रौतेला, चिरंजीव बोरा, सुचित्रा जायसवाल, देवेन्द्र सिंह खाती, मुकेश रधुवंशी, सुजाता माहेश्वरी, अरूणा टंडन, सचिन जायसवाल, भगवान सहाय, अरूणा टंडन, सुनीति कपूर, पार्वती किरौला आदि ने नवदंपतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
संस्था के अधिकारी व सहयोगी
अध्यक्ष लता बोरा, सचिव शांति जीना, प्रचार सचिव कल्पना रावत, जानकी पोखरिया, मंजू बनकोटी, जया बिष्ट, प्रेमा ब्रजवासी, तुलसी रावत, अंजना बोरा, कुसुम बोरा, सुरिभि कालाकोटी सहित आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया। संस्था की अध्यक्ष लता बोरा तथा प्रचार सचिव कल्पना रावत ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व धन्यवाद दिया।
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2025/02/Ad-DPS.jpeg)
![](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2023/01/Ad-CommerceClasses.jpeg)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440