समाचार सच, हल्द्वानी। पंजाब नेशनल बैंक के एक ग्राहक के खाते से लाखों की रकम उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप रकम वापसी की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार नवाड़खेड़ा गौलापार निवासी नन्दा बल्लभ पुत्र देवी दत्त जब वह विगत 27 जनवरी को सरस मार्केट के समीप पंजाब नेशनल बैंक एटीएम में पैसे निकालने के लिए गया, तो उसके खाते से रुपये नहीं निकल पाये। इसके बाद उसने बीते दिवस बैंक शाखा पहुंच कर स्टेटमेंट निकाली तो उसके होश उड़ गये। उसने देखा उसके खाते से 13 जनवरी से 27 जनवरी तक अलग-अलग किश्तों में तीन लाख 74 हजार रूपये की रकम निकाल ली गई है। इस बात की शिकायत बैंक में करने बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो पायी। तब आनन-फानन में नन्दा बल्लभ ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी।
उसका कहना है कि न तो उसने किसी को अपना एटीएम कार्ड नंबर दिया और न ही किसी अंजान शख्स को बैंक खाते के बारे में ही जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक की ओर से रकम निकाले जाने का मोबाइल पर भी मैसेस नहीं आया। नंदा बल्लभ ने पुलिस से रकम वापसी की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


