समाचार सच, हल्द्वानी। पंजाबी जन कल्याण समिति (पंजीकृत) हल्द्वानी की आयोजित बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। समिति अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियों का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।
बैठक में कनिका वासुदेव को महिला विंग (पी.डब्ल्यू.सी.) का अध्यक्ष तथा कनिष्क ढींगरा को युवा नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही समिति की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिससे सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
नई कार्यकारिणी में प्रदीप कक्कड़ को समन्वयक (कोऑर्डिनेटर), नरेंद्र भूटियानी, उमंग वासुदेव, राजकुमार आनंद एवं राजीव वाही को उपाध्यक्ष बनाया गया। हितेंद्र भसीन को संगठन मंत्री, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर को सचिव, सोनू पुरी, अतुल वर्मा, पंकज गुम्बर, महेश आहूजा एवं हनी को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया। वहीं सचिन साहनी, अंकुर मोंगा एवं सविता सदाना को उप सचिव, गुलशन अरोड़ा को सांस्कृतिक सचिव, शिखर आहूजा को मीडिया प्रभारी तथा लव बक्शी को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में महामंत्री मुकेश ढींगरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गांधी, संयुक्त सचिव राजीव बग्गा, कोषाध्यक्ष अवनीश राजपाल सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम समाज सेवा, युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा पंजाबी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
समिति ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई (शनिवार) प्रातः 11 बजे होटल जैस्मिन ग्रैंड (ए.सी. हॉल), बरेली रोड, जनता पेट्रोल पंप के सामने, हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। समिति ने समाज के सभी लोगों से समारोह में उपस्थित होकर नवगठित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



