23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी, परेड ग्राउंड में तैयारियां जोर-शोर से

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए परेड ग्राउंड में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय नेता उपस्थित रहेंगे। गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शपथ ग्रहण समारोह में आ सकते हैं। इसके लिए शासन स्तर से तैयारियां तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंच सकते हैं। मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि समारोह में प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। इसमें मंडल स्तर से लेकर शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को आमंत्रण भेजा गया है। जिलाध्यक्षों को आने वाले कार्यकर्ताओं की सूची देने को कहा गया है। शपथ ग्रहण में आने से पहले शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकर्ताओं के मंदिरों में लोककल्याण के लिए पूजन के भी कार्यक्रम तय किए गए हैं। प्रमुख समाज सेवी, साहित्यकार, लेखक, प्रबुद्ध वर्ग, धार्मिक मठ मंदिरों के साधु शपथ ग्रहण में शरीक हों यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदला मौसम: पहाड़ों में आज भी बारिश-बर्फबारी के संकेत, मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440